1. राजस्थान का सामान्य परिचय

Question Wala

राजस्थान सामान्य ज्ञान वन लाइनर

इस पोस्ट में राजस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्न दिए गए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं।

हाई कोर्ट LDC 2022

Q1. 'राजस्थान' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?

उत्तर: कर्नल जेम्स टॉड
हाई कोर्ट LDC 2022

Q2. क्षेत्रफल की दृष्टि से निम्न में से देश का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?

उत्तर: राजस्थान
H.M. प्रवेशिका 2021

Q3. निम्नलिखित में से, राजस्थान के कौन से जिलों की सीमा मध्यप्रदेश से नहीं लगती हैं?

उत्तर: डूंगरपुर-भरतपुर
पटवार 2021

Q4. निम्नलिखित में से कौन से राजस्थान के संलग्न जिले हैं?

उत्तर: सिरोही, पाली, जालौर
पटवार 2021

Q5. गंगानगर से हनुमानगढ़ जिले का गठन कब हुआ था?

उत्तर: 12 जुलाई, 1994
पटवार 2021

Q6. राजस्थान में करौली जिले का गठन कब हुआ था?

उत्तर: 19 जुलाई, 1997
पटवार 2021

Q7. क्षेत्रफल के अनुसार टोंक, जैसलमेर, नागौर जिलों का सही अवरोही क्रम है-

उत्तर: जैसलमेर-नागौर-टोंक
रीट लेवल-I 2021

Q8. राजस्थान का जिला, जो राज्य के अधिकतम जिलों के साथ अपनी सीमा साझा करता है, है?

उत्तर: नागौर
VDO 2021

Q9. अजमेर राजस्थान का छठा संभाग कब बना?

उत्तर: 1987
JEN सिविल डिग्री 2021

Q10. राजस्थान के निम्नलिखित में से कौनसे जिले अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित है-

उत्तर: बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर
प्रवक्ता, तकनीकी शिक्षा 2021

Q11. राजस्थान के करौली, अजमेर, सवाईमाधोपुर, जोधपुर जिलों को पूर्व से पश्चिम दिशा अनुसार सुव्यवस्थित कीजिये-

उत्तर: करौली-सवाईमाधोपुर-अजमेर-जोधपुर
प्रवक्ता, तकनीकी शिक्षा 2021

Q12. निम्नलिखित में से राजस्थान के किन दो सम्भागों के अधीन जिलों की संख्या समान है (जनवरी, 2021 तक)?

उत्तर: जोधपुर उदयपुर
कनिष्ठ अभि, विद्युत, डिप्लोमा 2020

Q13. राजस्थान के पाली, अजमेर, बूंदी, बाड़मेर जिलों को पूर्व से पश्चिम की ओर सही क्रम में व्यवस्थित करें-

उत्तर: बूंदी, अजमेर, पाली, बाड़मेर
JEN सिविल डिप्लोमा 2020

Q14. राजस्थान की उत्तर से दक्षिण की लम्बाई है-

उत्तर: 826 किमी.
JEN इले. डिग्री 2020

Q15. राजस्थान के लिए 'राजपूताना' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?

उत्तर: जार्ज थॉमस
JEN इले. डिग्री 2020

Q16. पाकिस्तान की सीमा रेखा को सर्वाधिक स्पर्श करने वाला राजस्थान का जिला कौन सा है?

उत्तर: जैसलमेर
JEN इले, मैके डिग्री 2020

Q17. निम्नलिखित में से कौन सी तहसील राजस्थान के दक्षिणतम भाग में स्थित है-

उत्तर: कुशलगढ़
JEN यांत्रिकी डिप्लोमा 2020

Q18. निम्न में से कौन सी रेखा, राजस्थान के दक्षिणी भाग से गुजरती है?

उत्तर: कर्क रेखा
व्याख्याता संस्कृत शिक्षा 2020

Q19. राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से कौन सा राजस्थान के ही अपेक्षाकृत अन्य अधिकतम जिलों के साथ अपनी सीमाएँ रखता है-

उत्तर: अजमेर
राजस्थान पुलिस 6.11.2020

Q20. निम्नलिखित में से किस वर्ष प्रतापगढ़ को राजस्थान का 33वाँ जिला घोषित किया गया-

उत्तर: 2008 में
राजस्थान पुलिस 6.11.2020

Q21. समुद्र तल से घोसी पहाड़ी की अनुमानित ऊँचाई कितनी है?

उत्तर: 740 मीटर
राजस्थान पुलिस 6.11.2020

Q22. निम्न में से कौनसा जिला अपनी सीमा पाकिस्तान के साथ साझा नहीं करता है?

उत्तर: बाड़मेर
राजस्थान पुलिस 6.11.2020

Q23. पोखरन राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: जैसलमेर
राजस्थान पुलिस 6.11.2020

Q24. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

उत्तर: जैसलमेर
राजस्थान पुलिस 7.11.2020

Q25. भारत के किस राज्य का भौगालिक क्षेत्रफल सर्वाधिक है?

उत्तर: राजस्थान
राजस्थान पुलिस 7.11.2020

Q26. _____ अंग्रेजों के अधीन राजस्थान का पुराना नाम था।

उत्तर: राजपूताना
राजस्थान पुलिस 7.11.2020

Q27. राजस्थान के उदयपुर संभाग में जिलों की संख्या कितनी है?

उत्तर: 6
राजस्थान पुलिस 7.11.2020

Q28. गुजरात राजस्थान के ______ से है।

उत्तर: दक्षिण पश्चिम
राजस्थान पुलिस 8.11.2020

Q29. निम्नलिखित में से कौनसा राज्य राजस्थान के साथ सीमा साझा नहीं करता है-

उत्तर: महाराष्ट्र
पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड III 2020

Q30. राजस्थान का दक्षिणतम अक्षांश क्या है?

उत्तर: 23°3 उत्तरी
प्री. BSTC 2020

Q31. राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत है-

उत्तर: 10.41 प्रतिशत
प्री. BSTC 2020

Q32. राजस्थान से कितने भारतीय राज्यों की सीमा मिलती है-

उत्तर: पाँच (5)
प्री. BSTC 2020

Q33. राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला है-

उत्तर: धौलपुर
प्री. BSTC 2020

Q34. बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर व श्रीगंगानगर में से कौनसा एक सबसे कम अन्तर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला है-

उत्तर: बीकानेर
लवण निरीक्षण-2019

Q35. राजस्थान की पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा की कुल लम्बाई है-

उत्तर: 1070 किमी
लवण निरीक्षण 2019

Q36. वह राज्य जो राजस्थान के साथ सीमा नहीं बनाता है, वह है-

उत्तर: हिमाचल प्रदेश
हथकरघा निरीक्षक-2019

Q37. राजस्थान राज्य का अक्षांशीय विस्तार है-

उत्तर: 23°3 उत्तर से 30°12 उत्तर
कनिष्ठ अनु. मैके AC 2019

Q38. राजस्थान का जिला, जो गुजरात के बनासकांठा जिले की सीमा को स्पर्श करता है, वह है-

उत्तर: जालौर
कनिष्ठ अनु. मैके AC 2019

Q39. राजस्थान राज्य का कौन-सा जिला हरियाणा राज्य के हिसार जिले की सीमा को छूता है?

उत्तर: हनुमानगढ़
कनिष्ठ अनु. मैके. डीजल 2019

Q40. राजस्थान का वह जिला जिसकी सीमा मध्यप्रदेश तथा गुजरात से लगती है, वह है-

उत्तर: बाँसवाड़ा
कनिष्ठ अनुदेशक मैके डीजल 2019

Q41. राजस्थान के निम्न में से किस जिले से कर्क रेखा गुजरती है?

उत्तर: डूंगरपुर
कनिष्ठ अनु. वायरमैन 2019

Q42. राजस्थान के निम्न में से किस जिले की अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तरराज्यीय सीमा है?

उत्तर: बाड़मेर
II ग्रेड संस्कृत 2019

Q43. राजस्थान का उत्तर से दक्षिण एवं पूर्व से पश्चिम विस्तार क्रमश: है-

उत्तर: 826 और 869 कि.मी.
कनिष्ठ अनुदेशक परीक्षा 2019

Q44. क्षेत्रफल की दृष्टि से निम्न में से कौन-सा राजस्थान के बाद सबसे बड़ा राज्य है-

उत्तर: मध्यप्रदेश
कनिष्ठ अनुदेशक कोपा 2019

Q45. राजस्थान का कौन सा जिला अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट नहीं है-

उत्तर: हनुमानगढ़
कनिष्ठ अनुदेशक वैल्डर 2019

Q46. राजस्थान के नक्शे पर निम्नलिखित में से कौनसा सुदूर दक्षिण में स्थित है-

उत्तर: राजसमन्द
BSTC 2019

Q47. राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा कितनी लम्बी है-

उत्तर: 1000-1100 किमी.
वरिष्ठ अध्यापक 2019

Q48. राजस्थान का क्षेत्रफल निम्नलिखित यूरोपीय देशों में से किनके क्षेत्रफल के लगभग बराबर है-

उत्तर: नार्वे और पोलैण्ड
Tax Assistant 2018

Q49. 'कर्क रेखा' राजस्थान के किस भाग से गुजरती है-

उत्तर: दक्षिण
PTI परीक्षा 2018

Q50. राजस्थान का पश्चिम से पूर्व देशान्तरीय विस्तार है-

उत्तर: 69°30' पू से 78°17' पू.
LSA परीक्षा 2018

Q51. रैडक्लिफ रेखा का राजस्थान में विस्तार है-

उत्तर: हिन्दुमलकोट (गंगानगर) से बाखासर (बाड़मेर) तक
उद्योग प्रसार अधिकारी 2018

Q52. निम्न में से कौन-सा पाकिस्तान का एक जिला राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित नहीं है-

उत्तर: प्रश्न डिलीट किया गया
II ग्रेड शिक्षक 2018

Q53. निम्नलिखित में से राजस्थान के किन जिलों की सीमा रेखा गुजरात से मिलती है-

उत्तर: सिरोही, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा
II ग्रेड शिक्षक 2018

Q54. राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार है-

उत्तर: 23°3' उ. से 30°12' उ.
राज. हेडमास्टर 2018

Q55. राजस्थान के निम्न जिलों में से कौनसे एक जिले की सीमा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से मिलती है-

उत्तर: धौलपुर
राज. पुलिस 2018

Q56. हनुमानगढ़ जिला किस वर्ष बनाया गया था-

उत्तर: 1994
राज. हेडमास्टर 2018

Q57. राजस्थान के बारे में निम्नांकित कथनों में से कौनसा एक सही नहीं है-

उत्तर: उत्तर-दक्षिण की अपेक्षा पूर्व-पश्चिम विस्तार कम है।
कम्प्यूटर परीक्षा 2018

Q58. राजस्थान में वह जिला जिसके मुख्यालय का नाम उस जिले के नाम से भिन्न है-

उत्तर: राजसमंद
ग्रेड II शिक्षक-2017

Q59. राजस्थान के किस जिले की सीमा मध्यप्रदेश से संयुक्त है-

उत्तर: झालावाड़
ग्रेड II शिक्षक-2017

Q60. जिस जिले की सीमा गुजरात से स्पर्श नहीं करती है, वह है-

उत्तर: प्रतापगढ़
ग्रेड II शिक्षक-2017

Q61. राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई लगभग कितनी है-

उत्तर: 1070 किमी.
Patwari Mains 2016

Q62. नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

उत्तर: सीकर और करौली
ग्रेड II शिक्षक-2010

Q63. राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का है-

उत्तर: 10.41%
Librarian 2016

Q64. राजस्थान के वे जिले जिनकी राजनीतिक सीमा भारत की किसी अन्तर्राज्जीय या अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से नहीं लगती-

उत्तर: बूंदी, दौसा, राजसमंद, पाली, जोधपुर
Librarian 2016

Q65. राजस्थान राज्य की स्थिति एवं विस्तार के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है-

उत्तर: राज्य का उत्तर-दक्षिण एवं पूर्व-पश्चिम विस्तार क्रमशः 869KM तथा 826KM है।
Librarian 2016

Q66. 23° उत्तरी अक्षांश तथा 70° पूर्वी देशांतर रेखाएँ राजस्थान में क्रमशः किन जिलों से होकर गुजरती है-

उत्तर: बाँसवाड़ा व जैसलमेर
JEN मैकेनिकल 2016

Q67. राजस्थान राज्य की आकृति है-

उत्तर: विषमकोणीय चतुर्भुज
यांत्रिकी डिग्री 2016

Q68. राजस्थान के वे जिलें जिनकी सम्पूर्ण राजनीतिक सीमा पड़ोसी जिलों की सीमा में लगती है-

उत्तर: राजसमंद, दौसा
ग्रामसेवक 2016

Q69. निम्न में से कौनसा युग्म सही है-

उत्तर: राजस्थान की स्थिति (23°3-30°12' N और 69°30-78°17 E) कुल भौगोलिक क्षेत्र (3,42,239,74 वर्ग किमी)
JEN Civil Diploma 2016

Q70. कर्क रेखा राजस्थान के किन जिलों से होकर गुजरती है-

उत्तर: बाँसवाड़ा एवं डूंगरपुर
Lab Assistant 2016

Q71. जैसलमेर, राजस्थान के सबसे छोटे जिले धौलपुर से कितना बड़ा है-

उत्तर: 12.66 गुणा
अन्वेषक परीक्षा-2016

Q72. राजस्थान का वह जिला जिसका भौगोलिक व सामाजिक वातावरण/पर्यावरण तथा राजनैतिक सीमा उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश से मिलती है-

उत्तर: धौलपुर
अन्वेषक परीक्षा-2016

Q73. राजस्थान की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में अन्तर है-

उत्तर: 43 किमी.
स्कूल व्याख्याता-2016

Q74. किस जिले की सीमा अधिकतम जिलों को स्पर्श करती है-

उत्तर: पाली
महिला पर्यवेक्षक 2015

Q75. किस जिले में सूर्य की किरणें सबसे पहले निकलती है-

उत्तर: धौलपुर
राज. पुलिस 2014

Q76. राजस्थान के कौनसे जिले अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर है-

उत्तर: गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर
III ग्रेड शिक्षक परीक्षा-2013

Q77. जालौर, बाड़मेर, सिरोही व जैसलमेर में से किस एक जिले की सीमा गुजरात व पाकिस्तान से लगती हैं-

उत्तर: बाड़मेर
RSRTC 2013

Q78. राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौनसा है, जो देश के सबसे बड़े जिलों में से एक है-

उत्तर: जैसलमेर
III ग्रेड शिक्षक 2013

Q79. जैसलमेर, जयपुर, भीलवाड़ा और सीकर में से किस एक जिले की सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है-

उत्तर: जैसलमेर
III ग्रेड शिक्षक-2013

Q80. राजस्थान की दक्षिणी-पूर्वी सीमा पर स्थित पड़ोसी राज्य का नाम है-

उत्तर: मध्य प्रदेश
III ग्रेड शिक्षक 2013

Q81. राजस्थान की पूर्व से पश्चिम की लम्बाई है-

उत्तर: 869 किमी.
III ग्रेड शिक्षक-2013

Q82. राजस्थान का अधिकांश भाग किस रेखा के उत्तर में स्थित है-

उत्तर: कर्क रेखा
पटवार परीक्षा-2013

Q83. राजस्थान का कौनसा शहर कर्क रेखा के सबसे निकट स्थित है-

उत्तर: बाँसवाड़ा
III ग्रेड शिक्षक-2013

Q84. राजस्थान की किस देश के साथ लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है-

उत्तर: पाकिस्तान
III ग्रेड शिक्षक-2013

Q85. राजस्थान का भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग किसके बराबर है-

उत्तर: जर्मनी
IIIrd ग्रेड शिक्षक-2013

Q86. बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर व बीकानेर में से कौनसा एक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित नहीं है-

उत्तर: जोधपुर
III ग्रेड शिक्षक-2013

Q87. राजस्थान की सर्वाधिक लम्बी सीमा किस राज्य से मिलती है-

उत्तर: मध्य प्रदेश
IIIrd ग्रेड शिक्षक-2013

Q88. राजस्थान राज्य का कुल क्षेत्रफल है लगभग-

उत्तर: 3 लाख 42 हजार वर्ग किमी
कृषि अधिकारी 2013

Q89. भारत में राजस्थान की भौगोलिक स्थिति है-

उत्तर: पश्चिमी भाग
पटवार परीक्षा-2011

Q90. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है-

उत्तर: पहला
पटवार परीक्षा 2011

Q91. राजस्थान के किस जिले का आकार कुछ-कुछ अर्द्धचंद्र अथवा प्याले जैसा है-

उत्तर: सीकर
RAS Pre.2010

Q92. जिस जिले से 70° पूर्वी देशान्तर रेखा गुजरती है, वह है-

उत्तर: जैसलमेर
II ग्रेड शिक्षक, Maths-2010

Q93. राजस्थान के दक्षिण में होकर गुजरती है-

उत्तर: कर्क रेखा
पटवार-2009

Q94. राजस्थान राज्य का पूर्व-पश्चिम व उत्तर-दक्षिण देशान्तरीय तथा अक्षांशीय विस्तार है-

उत्तर: 8°47' और 7°09'
III ग्रेड शिक्षक परीक्षा-2009

Q95. निम्नलिखित में से कौनसा जिला राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित नहीं है-

उत्तर: उदयपुर
पटवार परीक्षा-2009

Q96. बीकानेर जिले का क्षेत्रफल कितना होगा यदि वह राजस्थान राज्य के कुल क्षेत्रफल का 7.96% अंश रखता है-

उत्तर: 27,244 वर्ग किमी.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)